14 साल की लड़की बलात्कार : दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
लड़की मुख्य आरोपी को पहचानती थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं और काम करते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी बालिग हैं या नाबालिग।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दोस्त ने ही 14 साल की एक लड़की को दगा दे दिया। वह लड़की को अपने साथ ले गया और कोल्डड्रिंग में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। लड़की बेहोश हो गई तो अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 14 साल की लड़की से बैलाबाजार निवासी एक लड़के की दोस्ती थी। वह 12 जनवरी को लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
लड़की मुख्य आरोपी को पहचानती थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं और काम करते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। फिलहाल पुलिस अफसरों ने भी चुप्पी साध रखी है। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि दुष्कर्म की घटना तो हुई है, लेकिन मामले की विस्तृत जानकारी वे एक दिन बाद ही दे पाएंगे।
छत्तीसगढ़ का अनोखा गाँव : यहां होती है शादी के पहले सेक्स करने की आजादी, पसंद आया तो ठीक नहीं तो….
14 साल की लड़की बलात्कार : दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म 14-year-old girl raped: friends made her drink drugs in cold drink, then raped her along with friends
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक