एक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यरायपुर

CG Budget 2023 की 30 बड़ी घोषणाएं, जानिए सीएम भूपेश बघेल ने गांव, गरीब, किसान और छात्रों के लिए क्या ऐलान किया

30 big announcements of CG Budget 2023, what CM Bhupesh Baghel announced

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर : 30 big announcements of CG Budget 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज सोमवार को अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश किया। सदन को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में सीएम भूपेश बघेल ने गांव, गरीब, किसान और युवाओं को ध्यान में रखते हुए सौगात दी है।

बजट 2023 ब्रेकिंग – CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान : निराश्रित पेंशनों की बढ़ा दी गई राशि…. कटघोरा, सरायपाली और अंतागढ़ में होगी ASP दफ्तर की स्थापना, तीन जिलों में खुलेंगे सायबर थाने

30 big announcements of CG Budget 2023 CM भूपेश बघेल ने किसानों और आवास विहीन लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं, किसान न्याय योजना के लिए 6800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि 1800 रुपए किया गया है। वहीं, ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार 3 हजार रुपए भुगतान किए जाने की घोषणा की है। स्कूल सफ़ाई कर्मचारियों को 2800 रु मिलेगा।

Chhattisgarh Budget 2023 Live : रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल के लिए बड़ी घोषणा, 700 बिस्तरों में होगा अपग्रेड, 85 करोड़ का प्रावधान

बजट की बड़ी घोषणाएं

  1. कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़ राशि, नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ की राशि मंजूर।
  2. अंतागढ़, कटघोरा, सरायपाली में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नई तहसीलों का गठन होगा।
  3. राजस्व भूमि का पुनः सर्वेक्षण रडार के जरिए, 7 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

     

  4. राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान किया गया।

     

  5. मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना, 100 करोड़ का प्रावधान।

     

  6. कौशल्या समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी।

     

  7. आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान।

     

  8. सड़कों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।

     

  9. सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ की मंजूरी

     

  10. स्वच्छ जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए का मंजूरी

     

  11. अंतागढ़, कटघोरा, सरायपाली में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नवीन तहसीलों का गठन होगा।

     

  12. राजस्व भूमि का दोबारा सर्वेक्षण रडार के जरिए 7 करोड़ का प्रावधान।

     

  13. राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान

     

  14. गीदम और मनेंद्रगढ़ में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा।

     

  15. सभी तहसील कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के लिए 2 करोड़ 20 हजार का प्रावधान

     

  16. मेकाहारा अस्पताल में 700 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए 85 करोड़ का प्रावधान

     

  17. किसान न्याय योजना के लिए 6 हजार 800 करोड़ो राशि की मंजूरी

     

  18. शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी।

     

  19. 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।

     

  20. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

     

  21. आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 3550 से बढ़ाकर 5 हजार भत्ता दिया गया

     

  22. ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा।

     

  23. राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि।

     

  24. मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई

     

  25. रीपा का शहरी क्षेत्र में भी स्थापना होगा

     

  26. 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे

     

  27. नवा़ रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो बनेगी

     

  28. मनेन्द्रगढ़, जांजगीर- चांपा, कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज बनेगा

     

  29. राज्य मार्गों के लिए 180 करोड़ का प्रावधान

     

  30. रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 50 करोड़ का प्रावधान

Chhattisgarh Budget 2023 Live : युवाओं को 2500 रुपये मिलेगा मासिक बेरोजगारी भत्ता, CM ने भरोसे का बजट 2023 में की कई घोषणाएं

CG Budget 2023 की 20 बड़ी घोषणाएं, जानिए सीएम भूपेश बघेल ने गांव, गरीब, किसान और छात्रों के लिए क्या ऐलान किया20 big announcements of CG Budget 2023, what CM Bhupesh Baghel announced

मौसम अलर्ट… छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना
Back to top button
close