अपराधएक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

8 कर्मचारी सस्पेंड : CG ब्रेकिंग : सफाई काम में लापरवाही ,निगम आयुक्त रोहित व्यास ने की कार्रवाई, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

8 कर्मचारी सस्पेंड : CG ब्रेकिंग : सफाई काम में लापरवाही ,निगम आयुक्त रोहित व्यास ने की कार्रवाई, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने सफाई काम में लापरवाही बरतने वाले 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस एक्शन के साथ ही उन्होंने सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वो सफाई के काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये खबर जरूर पढ़े : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट : स्पा सेंटर में 10 युवतियां-युवक पकड़े, 1500 से 3 हजार तक रेट, Online होती थी बुकिंग

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बताया कि उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए चेतावनी दी थी। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। सफाई के काम में सख्ती लाने के लिए उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की शनिवार को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 8 कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। जबकि इस अहम बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। इसके बावजूद कर्मचारियों ने उनके आदेश की अनदेखी की। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

इन कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

सफाई विभाग के कर्मचारी प्रेमदास, रामकुमार, वीरेंद्र मारकंडेय, भिलाल सिंह साहू, प्यारेलाल, धनबहादुर सोनी, एस पापैयया तथा हेमकुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता इन्हें होगी।

ये खबर जरूर पढ़े : एक ही दुल्हन के पहुंचे दो-दो दूल्हे ! शादी में एक ही दुल्हन के लिए बारात लेकर पहुंचे दो-दो दूल्हे, जमकर मचा बवाल, बैरंग लौटी एक बारात

शहर की सफाई का कार्य सबसे अहम और जरूरी

निगम आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र की सफाई कार्य शहर से प्रमुख कार्यों की प्राथमिकता क्रम में है। इसके लिए सभी को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। इसके बाद भी कुछ सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन बने हुए थे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जीता खैरागढ़ का किला, यशोदा वर्मा ने 20000 से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

ये खबर जरूर पढ़े : बीजेपी पूर्व मंत्री संजय पाठक के बेटे ने तलवार से काटा केक, गरमाई सियासत, हाईवे पर हुई बर्थडे पार्टी

बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी

भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों को आवश्यक स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए और समुदाय में जन जागरूकता लाने के लिए निगम गंभीर है। मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया जल जनित बीमारी जैसे पीलिया, उल्टी दस्त, डायरिया से बचाव और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद भी इस तरह की अहम बैठक में बिना वजह अनुपस्थित होना लापरवाही को दर्शाता है।

दुल्हन का कांड ! ब्यूटी पार्लर से लौटी दुल्हन की हालत देखकर दूल्हा का ठनका माथा, फिर किया ये कांड

8 कर्मचारी सस्पेंड : CG ब्रेकिंग : सफाई काम में लापरवाही ,निगम आयुक्त रोहित व्यास ने की कार्रवाई, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश 8 employees suspended: CG Negligence in cleaning work, Corporation Commissioner Rohit Vyas took action

Back to top button
close