ब्रेकिंग न्यूज़

AAJ KA RASHIFAL: सिंह, तुला समेत इन 4 राशियों का दिन लाभदायक

AAJ KA RASHIFAL:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AAJ KA RASHIFAL: Horoscope 20 March 2023, सोमवार को 20 मार्च को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार शनि की राशि कुंभ में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और धनु राशि वालों को सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।

मेष आर्थिक राशि: दिन परोपकार में व्यतीत होगा

मेष राशि वालों को दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ आर्थिक राशि: हर्षवर्धक समाचार मिलेगा

AAJ KA RASHIFAL: वृषभ राशि वालों को आज परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन आर्थिक राशि: व्यर्थ व्यय से बचें

मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 24 March: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, मिलेंगे सफलता के अच्छे अवसर

कर्क आर्थिक राशि: मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी

AAJ KA RASHIFAL: राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का नवम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को मजबूत करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आय के नए और सुरक्षित स्रोत बनेंगे। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह आर्थिक राशि: रुका कार्य संपन्न होगा

सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। व्यापारी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और नौकरी पेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और स्थिति में सुधार होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या आर्थिक राशि: क्रोध पर काबू रखें

AAJ KA RASHIFAL: कन्या राशि वालों को आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला आर्थिक राशि: स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी

तुला राशि वालों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ होने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और कन्या समेत इन 5 राशि वालों पर रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक आर्थिक राशि: यश और कीर्ति की वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु आर्थिक राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

AAJ KA RASHIFAL: धनु राशि वालों का आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर आर्थिक राशि: लाभ होने का हर्ष होगा

मकर राशि वालों का आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ आर्थिक राशि: गंभीरता से विचार कर लें

AAJ KA RASHIFAL: राशि स्वामी शनि की प्रथम स्थिति के कारण जीवनसाथी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

Aaj Ka Rashifal : करियर, स्वास्थ्य, लव, बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मीन आर्थिक राशि: बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

AAJ KA RASHIFAL: सिंह, तुला समेत इन 4 राशियों का दिन लाभदायक

Back to top button
close