अपराधएक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

भाजपा नेता पर हमला : रेत माफिया के हौसले बुलंद , कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा ...

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है।

ALSO READ : ससुर पे आया बहू का दिल ! 70 साल के ससुर पर आया 28 साल की बहू का दिल, जमाने की जंजीरों को तोड़ किया ये काम

मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में भाजपा किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया। इससे अमन प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बालू माफियाओं ने यह हमला करवाया है।

ALSO READ : Jaya Kishori shadi : बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक जया किशोरी , शादी के लिए रखी ये शर्त

छत्तीसगढ़ में चल रहा माफिया राज : साव

वहीं इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों माफियाओं का राज चल रहा है। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार कानून की व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। बस्तर में हमारे 4 पदाधिकारियों टारगेट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और आज किसान आक्रोश रैली से वापस लौट रहे भैयाथान मंडल अध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं ने प्राणघातक हमला किया है।

दुल्हन को शादी का अफसोस.. अब लड़कों को लाइन नहीं मार पाऊंगी.. भाग जाऊं क्या? सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

अम्बिकापुर में चल रहा उपचार

अरुण साव ने आगे कहा कि फिलहाल उनका उपचार अम्बिकापुर में चल रहा है। आज छत्तीसगढ़ में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेता पर हमला : रेत माफिया के हौसले बुलंद , कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना Attack on BJP leader :The courage of the sand mafia is high, the workers surrounded the police station

Back to top button
close