ब्रेकिंग न्यूज़

BJP को बड़ा झटका- तीन पूर्व विधायक सहित 50 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

56 Leader Join Congress

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP को बड़ा झटका चंडीगढ़़ः आगामी दिनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में गरमाहट अभी से ही दिखने लगी है। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं के दल बदला का सिलसिला भी अभी से ही शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रह है कि प्रदेश में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है 50 से अधिक नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सभी नेताओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है।

ALSO READ – Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी स्टार की मौत… 25 साल की सुंदर एक्ट्रेस ने की सुसाइड, होटल में लटका मिला शव….

BJP को बड़ा झटका- मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक व सोनीपत जेजेपी अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी नेता बिजेंद्र कादियान उर्फ बिल्लू और पूर्व विधायक व जेजेपी नेता मूलाराम गुर्जर सहित 56 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इससे पहले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस की तरफ से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सत्याग्रह किया गया। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में प्रतिशोध की कोई जगह नहीं होती। भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।

ALSO READ – IPS Transfer: 75 IPS अफसरों के ट्रांसफर, एडिश्नल SP से लेकर IG तक.. कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले

BJP को बड़ा झटका- पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगी है। जबकि उसे आज प्रदेश के हालात पर ध्यान देते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी कितना भी जोर लगा ले लेकिन वो कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बीजेपी के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।

Anwar Dhebar Sharab ghotala case: ED को मिली और 5 दिन की रिमांड: अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ी, हर दिन 15 मिनट के लिए मिल सकेंगे वकील

ALSO READ – स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने किया ऐलान: मितानिनों को अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए,

इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

BJP को बड़ा झटका- रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल, संजीव बुआना, आप नेता डॉ. कपूर सिंह, करतार सिंह सैनी, बीजेपी युवा मोर्चा के अरविंद शर्मा, बलबीर सिंह पहल, इनेलो के चरण सिंह, दिलबाग संडिल (प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान मोर्चा), मंजू चौधरी, कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी, अटेली), अभय सिंह चौधरी, राजकुमार यादव, विशाल प्रताप सैनी, वजिर सिंह माजरा, विनोद तितोरिया (पूर्व एमसी, करनाल) आदि ने कांग्रेस का दामन थामा है।

ALSO READ – ACCIDENT: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने 6 बच्चियों को कुचला, नहाने के लिए तालाब जाने निकली थीं

BJP को बड़ा झटका- तीन पूर्व विधायक सहित 50 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ


Back to top button
x