CG धारा 144 लागू, छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट: पुलिस का बड़ा एक्शन – 11 आरोपी गिरफ्तार ,SP-कलेक्टर मौके पर मौजूद, तलवार से हुई थी युवक की हत्या
CG धारा 144 लागू, छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट:

CG धारा 144 लागू, छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार दोपहर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग लगा दी गई। जिले में धारा 144 लगा दी गई है। आसपास के जिलों से पुलिस बल को भेजा जा रहा है।
बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए।
इसके बाद एक समुदाय के पदाधिकारियों ने यहां दूसरे समाज में लड़कियों को शादी से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। शनिवार दोपहर को भी ऐसी ही बात पर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। यह खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं।

11 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा ने विधायक पर लगाया संरक्षण का आरोप
CG धारा 144 लागू, छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट: इस मामले में पुलिस ने अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा के साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि आज एक बड़ी घटना घटी है। ये प्रशासन का निकम्मापन है। पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक रविंद्र चौबे पर संरक्षण का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
एसपी-कलेक्टर मौके पर मौजूद
बेमेतरा एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा गांव पहुंच चुके हैं। घटना को लेकर एसपी आई कल्याण ने कहा कि छोटी सी बात थी, लेकिन ये दो समुदायों का विवाद कैसे बन गया, ये जांच का विषय है। सबसे पहली प्राथमिकता यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल एरिया में लगाया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।
वहीं, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सुबह साइकिल से गिरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद हालात बहुत बिगड़ गए। विवाद में दोनों समुदाय आपस में उलझ गए और एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसकी कोशिश की जा रही है।
CG धारा 144 लागू, छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट: पुलिस का बड़ा एक्शन – 11 आरोपी गिरफ्तार ,SP-कलेक्टर मौके पर मौजूद, तलवार से हुई थी युवक की हत्या