Chhattisgarh Accident Breaking : मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की उंगलियां कटकर गिरीं….20 मजदूर घायल….
Balod Accident: खेतों में निराई करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक महिला की उंगलिया कटकर जमीन पर जा गिरीं। काफी संख्या में महिलाएं घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ी दुर्घटना हुई। जहां जदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। घटना में एक महिला की हाथों की उंगलियां तक कटकर अलग हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। हादसे में 4 गंभीर घायल महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।
ये खबर जरूर पढ़े : महिला के साथ रोमांस करते प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा : घर पर मना रहा था रंगरलिया, युवती ने अय्याश आशिक को कराया
लोहारा राजनांदगांव मार्ग की घटना
यह घटना डौंडीलोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई। जहां संबलपुर खैरी डीह के बीच पिकअप वाहन पलट गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थे, सभी मजदूर ग्राम खेड़ी से खेतों की निराई करने ग्राम नाहदा जा रहे थे। दुर्घटना घटते ही लोहारा थाना प्रभारी पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जारी है।
ये खबर जरूर पढ़े : बागेश्वर धाम बाबा के भाई गिरफ्तार : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार
देवरी एवं लोहारा अस्पताल में इलाज जारी
दो अस्पतालों में घायल महिलाओं का इलाज जारी है। देवरी और लोहारा में महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। आपातकालीन वाहन के साथ-साथ पुलिस के वाहन में भी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी पूरी दुर्घटना की वस्तु स्थिति को संभालने में मदद की। एक महिला की उंगली कट गई। कई महिलाओं के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं का बुरा हाल है घटना हुई तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
रायपुर में CA के बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, देखें VIDEO…
Chhattisgarh Accident Breaking : मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की उंगलियां कटकर गिरीं….20 मजदूर घायल…. Chhattisgarh Accident Breaking: A pickup full of laborers overturned uncontrollably, the woman’s fingers were chopped off….20 laborers injured….