छत्तीसगढ़ ठंड अलर्ट …., प्रदेश में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड , शीतलहर की चपेट में आएंगे कई जिले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रदेश में आज से बढ़ेगा तापमान

रायपुर : Chhattisgarh weather update : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशवासियों को कल ठंड से थोड़ी राहत तो मिली थी। वहीं आज एक बार फिर मौसम ने लोगों को चौंका दिया। आज सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम बदलने के कारण ठंड भी थोड़ी कम हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई हैं। लेकिन मौसम विभाग ने आज भी कई जगह शीतलहर की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : अरे ये क्या : डॉक्टर बता रहे चमत्कार…. 6 महीने में ही महिला ने दिया बच्ची को जन्म, वजन देख बोले डॉक्टर- किसी चमत्कार से कम नहीं
सबसे ठंडा रहा जशपुर
Chhattisgarh weather update : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान जशपुर में दर्ज किया गया। जशपुर का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर का तापमान 11.5, दुर्ग में 9.2, राजनांदगांव में 9.6, कोरबा में 9.2 डिग्री, रायगढ़ में 10.2, मुंगेली में 9.0, कांकेर में 7.6, दंतेवाड़ा में 8.0, बीजापुर में 8.9 डिग्री, बस्तर में 8.8, बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ ठंड अलर्ट …., प्रदेश में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड , शीतलहर की चपेट में आएंगे कई जिले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट