CM ने उड़ाई पतंग : VIDEO ब्रेकिंग ; ढील देदे-देदे रे भैया ….मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खुद उड़ाई पतंग…..VIDEO हो रहा वायरल
CM Bhupesh Baghel flew kite : VIDEO- Dhil dede dede re bhaiya….VIDEO viral

रायपुर, 14 जनवरी 2023 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया तातापानी महोत्सव का उद्घाटन….. तातापानी पतंग उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री …….मुख्यमंत्री ने बच्चों के संग खुद उड़ाई पतंग
तातापानी महोत्सव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई।
- ये खबर भी पढ़े : फेमस एक्ट्रेस हुई यौन उत्पीड़न की शिकार…. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने होटल में किया ये , ऐसी हो गई थी हालत, रो रोकर बयां किया दर्द
1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास
आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई। तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है। मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की।
- ये खबर भी पढ़े : ये खबर है चिंताजनक ; कोरोना के बाद पहली बार ऑफलाइन परीक्षा …. 9वीं के 70% छात्र फेल, 11-12वीं के नतीजे भी खराब
इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोर-शोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं। 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है। पिछड़ी जनजातियों ने मेरा सम्मान किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
आज मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस दौरान तातापानी पतंग उत्सव में शामिल होकर बच्चों के संग पतंग उड़ाई।🪁 pic.twitter.com/YVab1tDyJi
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 14, 2023
CM ने उड़ाई पतंग : VIDEO ब्रेकिंग ; ढील देदे-देदे रे भैया ….मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खुद उड़ाई पतंग…..VIDEO हो रहा वायरल CM Bhupesh Baghel flew kite : VIDEO- Dhil dede dede re bhaiya….VIDEO viral