कांग्रेस breaking : विधायक शैलेष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक
विधायक शैलेष पांडेय को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया है

बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार ने विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ कोरोना अलर्ट : UK से रायपुर लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव, कोरोना के इस वेरिएंट की हुई पुष्टि

कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पांडेय
जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं। इन सीटों पर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें…बीजेपी को लगा बड़ा झटका ! इस अभिनेत्री ने छोड़ी भाजपा, पार्टी पर लगाया ये आरोप
आलाकमान ने पहले भी जताया है भरोसा
इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी ने विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।
मुझे तुम्हारी चुनौती स्वीकार है… लेकिन तुम्हारे तरीके पर धिक्कार है’ CM बघेल की राज्यपाल को चुनौती
कांग्रेस breaking : विधायक शैलेष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक