कांग्रेस सांसद का निधन ; Bharat Jodo Yatra के दौरान हो गए थे बेहोश…. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे
Congress सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया।

Punjab : कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का शनिवार को निधन हो गया। संतोख सिंह की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस (Congress) सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट किया।
- ये खबर भी पढ़े : दुखद खबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन…..
Bharat Jodo Yatra के दौरान हो गए थे बेहोश
संतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सांसद संतोख सिंह चौधरी आज भारत जोड़ो यात्रा के बीच पैदल चलने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जिसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर लिखा, “जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
- ये खबर भी पढ़े : पैसो से भरे विधायक के ठिकाने : छापेमारी में मिले 11 करोड़ … इनकम टैक्स का छापा … 20 गाड़ियां लेकर रेड करने पहुंचीं टीम …
Santokh Singh Chaudhary का यात्रा के दौरान निधन
संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी हालत बिगड़ गयी। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ, तेज पसीना आया और वह गिर पड़े।
इस घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे। संतोख सिंह की पार्थिव देह को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है।
#WATCH | Punjab: Congress MP Santokh Singh Chaudhary was taken to a hospital in an ambulance in Ludhiana, during Bharat Jodo Yatra. Details awaited.
(Earlier visuals) pic.twitter.com/upjFhgGxQk
— ANI (@ANI) January 14, 2023
कांग्रेस सांसद Santokh Singh Chaudhary का निधन ; Bharat Jodo Yatra के दौरान हो गए थे बेहोश…. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे Congress MP Santokh Singh Chaudhary passed away in Bharat Jodo Yatra…. Rahul Gandhi stopped the Bharat Jodo Yatra and immediately reached the hospital