ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन प्रारंभ : कांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में पहुँचे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनमानस के साथ हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन प्रारंभ हो चुका है। जिसमें पहुँचे सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भव्य स्वागत किया है। विकास उपाध्याय ने कहा पहली बार ऐसा हो रहा है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर कांग्रेस का एक बहुत ही ऐतिहासिक अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें पूरे भारत देश सहित छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी एवं आम जनमानस इस महाअधिवेशन में सम्मिलित होंगे।

 

विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ था और 85वाँ अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही है। यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस भारत के जनमानस की आईना थी। सारा भारत कांग्रेस के साथ था सिर्फ साम्प्रदायिक, जातिवादी और अंग्रेजों के प्रति श्रद्धा रखने वाले दल ही कांग्रेस के खिलाफ थे।

विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ता एवं पश्चिम विधानसभा के आम नागरिकों द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इस महाअधिवेशन में लोगों का उत्साह वर्धन भी हो रहा है। पिछले दो दिनों से जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेसीयों का माहौल इस अधिवेशन के लिए बना है उससे आम लोगों में इस बात की जानकारी तो वायरल हो ही चुकी है कि यह अधिवेशन कोई आम जनसभा नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक महाअधिवेशन है। इस अधिवेशन में भारत देश को एक नई राह दिखाने एवं जनमानस की आवाज को उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत लगाएगी।

राजधानी में पार्टी को लगा जोर का झटका, दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन प्रारंभ : कांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में पहुँचे सोनिया गांधी और राहुल गांधी  Congress’s 85th General Convention begins: Sonia Gandhi and Rahul Gandhi reached the 85th General Convention of the Congress Party

छत्तीसगढ़ में मंत्री का Video वायरल : शराब में मात्रा के अनुसार पानी मिलाकर पिएं तो बन जाती है दवा, छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दी सलाह
Back to top button
close