रोते हुए महिला ने करवाया मुंडन …बोली-हमारी आवाज नहीं सुनती सरकार , पति की मौत के बाद से परेशान
महिला ने करवाया मुंडन

रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा सोमवार को और भड़क गया। एक महिला तो इतनी नाराज थी कि उसने रोते हुए मुंडना कर लिया है। उसका कहना है कि मुझे नौकरी दी जाए। मेरे पति की मौत के बाद से मैं परेशान हूं। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है।
बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके पहले अलग-अलग तरह से ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शांति साहू नाम की महिला ने मुंडन करवाा लिया। उसके पति की अस्थमा अटैक की वजह से मौत हुई है। महिला बिलाईगढ़ से यहां प्रदर्शन करने के लिए आई है। मुंडन करवाते हुए शांति ने बताया कि हम यहां परेशान हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रियंका गांधी आती हैं तो उनके स्वागत के लिए फूल बिछा दिए जाते हैं। मगर हमारी आवाज सरकार नहीं सुन रही है।
-
ये खबर भी पढ़े : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मां I LOVE U…इस कदम के लिए माफ करना
अध्यक्ष बोलीं-हमेंअनाथों की तरह छोड़ दिया
वहीं संघ की अध्यक्ष माधुरी मृघे का कहना है कि राज्य सरकार ने उन्हें अनाथ की तरह अकेला छोड़ दिया। धरने में बैठी महिलाओं के यहां किसी के पति की मौत हो चुकी है, किसी के पिता की तो किसी के बेटे की मौत हो चुकी है। उनके घर को चलाने वाला कोई नहीं है। हम सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आगे मृघे ने कहा कि सरकार का बजट सत्र आने वाला है। उन्हें हमारी मांगे पूरी करनी चाहिए। यदि मांग पूरी नहीं होती तो धरने पर बैठी सभी महिलाएं अपने सिर का मुंडन करवाएंगी।
बीजेपी प्रवक्ता बोले-सरकार के लिए शर्म की बात
इधर, धरने में पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा की ये राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए शर्म की बात है कि आज यहां की बहन-बेटियों को अपने सिर का मुंडन करवाना पड़ रहा है। आज हुई इस मुंडन की घटना को रोकने की कोशिश प्रशासन ने नहीं की। पिछले 132 दिनों से महिलाएं सड़कों पर हैं। लेकिन सरकार इनकी सुध भी नहीं ले रही। सरकार कोई महिलाओं की मांगों पर सहानुभूति रूप से विचार करने की जरूरत है। ये वादाखिलाफी की लड़ाई है ,जो चुनाव से पहले सरकार ने किया जनता से किए थे।
-
ये खबर भी पढ़े : 16 साल की लड़की का बलात्कार : क्राइम ब्रेकिंग – पहले दोस्ती फिर प्यार में फंसाकर किया शादी का वादा , भगाकर कर किया SEX … अब बोल रहा है
20 अक्टूबर से धरना
दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं हैं और रायपुर में 20 अक्टूबर 2022 से लगातार आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं, जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर इन्हें आज तक नौकरी नहीं मिला है। चुनाव के पहले सरकार ने वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके पहले यह महिलाएं मंत्री रविंद्र चौबे के घर कटोरा लेकर विरोध करने पहुंच गई थीं।
छत्तीसगढ़ का अनोखा गाँव : यहां होती है शादी के पहले सेक्स करने की आजादी, पसंद आया तो ठीक नहीं तो….
रोते हुए महिला ने करवाया मुंडन …बोली-हमारी आवाज नहीं सुनती सरकार , पति की मौत के बाद से परेशान Crying woman got shaved … Said – Government does not listen to our voice, upset after husband’s death