CG में मिली 4 आंखों वाली डेविल फिश : अमेजन नदी में पाई जाती है सकरमाउथ कैटफिश; एक्सपर्ट ने बताया खतरनाक

गरियाबंद जिले के ग्राम चिखली में एक किसान के जाल में ऐसी मछली फंस गई, जिसे देख वो भी हैरान रह गया। जब उसने जाल निकाला, तो उसमें से दुर्लभ ब्लैक टाइगर फिश निकली। ऐसी मछली इस इलाके में किसान नवल सिंह ने पहली बार देखी थी, जिसकी 4 आंखें हों और जो देखने में इतनी खतरनाक हो। इधर तिरंगा चौक पर इस दुर्लभ और खतरनाक दिखने वाली मछली को देखने के लिए भीड़ जुट गई। ये मछली गरियाबंद के पंटोरा की पैरी नदी में एक ग्रामीण को मिली है।
ग्राम चिखली के किसान नवल सिंह 12 जनवरी को पैरी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। उन्होंने नदी में जाल डाला हुआ था। जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला, तो उसमें अलग तरह की मछली फंसी हुई मिली। नवल ने बताया कि वो तुरंत मछली को लेकर अपने परिचित एल्डरमैन बाबा सोनी के पास गया। वहां एल्डरमैन मुकेश रामटेके समेत कई लोग जुट गए। मुकेश ने बताया कि इस किस्म की मछली को हमारे क्षेत्र में पहली बार देखा जा रहा है। गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि इसे सकर माउथ कैटफिश कहते हैं। यह मछली भारत से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इसे ब्लैक टाइगर फिश या ब्लैक टाइगर श्रृंप (झींगा) भी कहा जाता है।
ये भी देखे : सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ! कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात निकलेगी, बजट के बाद इतनी बढ़ जाएगी सैलरी !
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढ़ने वाली श्रृंप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं और इनका असली घर भारत की नदियां नहीं हैं। इस मछली की 4 आंखें होती हैं, साथ ही इसमें एयरोप्लेन के आकार के पंख दिखाई पड़ते हैं।
CG में मिली 4 आंखों वाली डेविल फिश : अमेजन नदी में पाई जाती है सकरमाउथ कैटफिश; एक्सपर्ट ने बताया खतरनाक Devil fish with 4 eyes found in CG : Suckermouth catfish is found in the Amazon River; Expert told dangerous
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक