चला निगम का बुलडोजर : रायपुर निगम की टीम ने 31 जगहों पर की कार्रवाई …. दुकनदारों में मचा हड़कंप

नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 31 सार्वजनिक स्थानों पर छोटे-बड़े होर्डिंग्स को हटाया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि मार्केट एरिया में कई लोगों ने बिना परमिशन बेतरतीब तरीके से अवैध होर्डिंग लगा रखा था। इसके साथ कई दुकनदारों ने दुकान के सामने सामान रखकर अतिक्रमण किया था।
इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए निगम का अतिक्रमण हटाव दस्ता शुक्रवार को कार्रवाई करने निकला। दोपहर से लेकर देश शाम तक चली इस कार्रवाई में 31 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने इस दौरान दुकान के बाहर रखे गए बड़ी संख्या में पुराने टायरों को जब्त किया। साथ ही ऐसा करने वालों से जुर्माना वसूल किया। इस दौरन बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स को भी हटाया गया।
- ये खबर भी पढ़े : पैसो से भरे विधायक के ठिकाने : छापेमारी में मिले 11 करोड़ … इनकम टैक्स का छापा … 20 गाड़ियां लेकर रेड करने पहुंचीं टीम …
एक साथ चले दो-दो बुलडोजर
कम समय में कई जगह कार्रवाई करने के लिए निगम ने सभी जोन की टीम को निगम मुख्यालय बुलाया। इसके बाद टीम को एक साथ अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई करने के लिए भेजा। टीम ने सबसे पहले छावनी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 2 जेसीबी, 2 डम्फर सहित जोन 4 के सहायक राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
- Chanakya Niti : Affair-Relationship Tips : मैं दोगुनी उम्र के आदमी से कर बैठी इश्क़ , अब हुई ये समस्या
कई लोगों को जारी किया गया नोटिस
निगम के बालकृष्ण नायडू ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग वालों को समझाइश दी गई। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। विशेष अभियान की शुरुआत जीई रोड नेशनल हाईवे पर डबरापारा चौक से खुर्सीपार गेट तक की गई गई।
इस दौरान 31 स्थानों से अवैध बैनर, पोस्टर हटाया गया और डबरापारा चौक में अवैध रूप से लगाए गए बड़े साइज के होर्डिंग्स बोर्ड गिराकर हटाते हुए सामग्री को जब्त किया गया। आजाद टायर के सामने रखे 29 नग टायर को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को नोटिस देने के साथ ही कई लोगों से 15700 रुपए का अर्थदण्ड भी वसूला गया।
चला निगम का बुलडोजर : रायपुर निगम की टीम ने 31 जगहों पर की कार्रवाई …. दुकनदारों में मचा हड़कंप dukan me chala Bulldozer : Raipur nigam team took action at 31 places
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक