प्रेम कहानी का अंत ! फंदे से लटके थे शव, चेहरे भी थे एक-दूसरे के सामने, जानें मामला
पुलिस को शवों के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाहर पेड़ से लड़का-लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। बताया गया है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़के वालों का आरोप है कि दोनों की ऑनर किलिंग हुई है। लड़के के शरीर पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है।
ALSO READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 3 महिला मिली , होटल मैनेजर समेत
टहलने के लिए गए गांव वालों को दिखे शव
मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के नरैनी रोड का है। यहां के एक गांव के बाहर रविवार सुबह करीब 10 बजे पेड़ पर फंदे से सुशील समदरिया (22) और लड़की (16) का शव लटका हुआ मिला। लड़के के गले में मफलर तो लड़की के गले में दुप्पटे का फंदा था। दोनों के शवों को देख गांव वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और दोनों के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी।
#bandapolice थाना अतर्रा क्षेत्र अंतर्गत अतर्रा ग्रामीण के ग्राम लोधन पुरवा की घटना के संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र ।
#अभिनंदन #UPPolice pic.twitter.com/vzBkXcumcX— Banda Police (@bandapolice) January 1, 2023
लड़के वालों ने लगाया ये गंभीर आरोप
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़के के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। उनका आरोप है कि उनके बेटे और उसकी दोस्त (लड़की) की हत्या की गई है। हत्या का आरोप लड़के के परिवार वालों पर लगाया है। उनका कहना है कि पहले उनके लड़के को पीटा गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों अलग-अलग जातियों से थे।
जनपद बांदा के थाना अतर्रा क्षेत्र में युवक युवती द्वारा पेड़ पर फांसी लगा लेने की घटना पर #Digchitrakoot धाम परिक्षेत्र बांदा @ipsvipinmishra द्वारा घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में जानकारी ली गई। एवम् सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। #UPPolice pic.twitter.com/Upso3RFqJ1
— DIG Range Chitrakoot (@rangechitrakoot) January 1, 2023
31 दिसंबर को लापता हुए थे दोनों
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के घर में सिर्फ में उसकी मां है। लड़की का पिता और परिवार के अन्य लोग फरार हैं। लड़के के परिवार वालों के मुताबिक सुशील और लड़की के बीच गहरी दोस्ती थी। 31 दिसंबर को दोनों अचानक लापता हो गए थे। वहीं रविवार को दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं। पुलिस को पास से ही एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।
प्रेम कहानी का अंत ! फंदे से लटके थे शव, चेहरे भी थे एक-दूसरे के सामने, जानें मामला
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक