एक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, अचानक सुबह बिगड़ी थी तबीयत….निधन पर मुख्यमंत्री ने भी जतायी दुःख .. ….

नीलिमा टेकाम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन,जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं राज परिवार की बहु नीलिमा टेकाम का आज आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद पूरे जिले में शोक है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला था और वह विजयी भी हुई थीं। उनका राजपरिवार पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात है। कद्दावर परिवार के रूप में टेकाम परिवार को जाना जाता है।

विधायक की पेंशन: पूर्व विधायकोें को अब 35,000 की जगह मिलेगी 58,300 रुपये पेंशन, मंत्री चौबे ने पेश किया विधेयक

भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर बनी थीं विधायक

आपको बता दें कि नीलिमा टेकाम 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं। 2009-10 में महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति एवं शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की सदस्य रहीं। फिर इसके बाद इन्हें 2011 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति एवं समनाया प्रयोजन समिति का सदस्य बनाया गया।पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन,

रेलवे स्टेशन की TV स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न वीडियो..... सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ VIDEO

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नीलिमा टेकाम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक वर्ष पूर्व ही उनके पति पूर्व विधायक राजा लाल महेंद्र सिंह का निधन हुआ था। ठीक उसके एक वर्ष पूर्व उनके जेष्ठ पुत्र लाल गजेंद्र सिंह का भी निधन हो गया था। इस तरह परिवार काफी लंबे समय से सदमे में था। आज राज परिवार की बहू एवं पूर्व विधायक का भी निधन हो गया।पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन,

RBI ने रद्द क‍िया इस बैंक का लाइसेंस

पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, अचानक सुबह बिगड़ी थी तबीयत….निधन पर मुख्यमंत्री ने भी जतायी दुःख .. ….


Back to top button
x