एक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, बढ़ सकता है मानदेय और पेंशन! सीएम शिवराज ने कहा- मांग जायज…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, बढ़ सकता है मानदेय और पेंशन! सीएम शिवराज ने कहा- मांग जायज...

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, सागर। Anganwadi workers pension will increase : 23 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी संघ ने एक माह के लिए हड़ताल स्थगित की है। सागर में आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश संगठन पदाधिकारी और कई जिला अध्यक्षो की मौजूदगी के बीच पहुँचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम का संदेश है की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धैर्य रखें सब अच्छा होगा। हड़ताल के दौरान अनुपस्थिति का कोई मानदेय नहीं काटा जाएगा।

आंगनबाड़ी में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत : रोजाना की तरह गया था दोस्तों के साथ ; अचानक बेहोश होकर गिरा, जांच में जुटी पुलिस …

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, Anganwadi workers pension will increase :

बता दें स्थाईकरण, मानदेय बढ़ाने और पेंशन की मांग को लेकर पिछले 23 दिनों से प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर बैठी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संदेश लेकर हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो भी दिया है। वह हमने ही दिया है और आगे भी देंगे, लेकिन यह चुनाव का समय है।

कई संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज और न्याय संगत है, लेकिन धैर्य रखें जो होगा अच्छा होगा। मंत्री के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने एक माह तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रदेश के कई जिलों की जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सागर पहुँची थी।

CORONA BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले इतने नए मरीज, मचा हड़कंप

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, Anganwadi workers pension will increase :


Back to top button
x