एक्सक्लूसिवएस्ट्रो

होली 7 या 8 मार्च कब है ? नोट करें होलिका दहन की सही डेट और मुहूर्त

Holi 2023

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Holi 2023 : फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल होली की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं होलिका दहन की डेट और कब खेली जाएगी रंगो वाली होली

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को शाम 04.17 मिनट पर आरंभ होगी, अगले दिन 7 मार्च 2023 को शाम 06.09 मिनट पर होगा.

होलिका दहन इस साल 7 मार्च 2023 को है. इसी दिन होलिका दहन के लिए शुभ शाम 06:31 से रात 08:58 तक रहेगा. इसे छोटी होली भी कहा जाता है.

ALSO READ : Vastu Tips 2023 : वास्तु के आसान उपायों से 2023 में बढ़ेगी आपकी कमाई, आजमाकर आप भी देखें

इस साल रंगवाली होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी. रंगवाली होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है. ये त्योहार भाईचारे और समानता का प्रतीक है. इस दिन गिले शिकवे का त्याग कर सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं.

होलिका दहन के कई दिन पहले लोग चौक-चौराहों पर पेड़ की शाख जमीन में गाड़ देते हैं और उसके आसपास लकड़ी, उपले लगाते जाते हैं. होलिका दहन के दिन इसकी विधिवत पूजा कर होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा की जाती है. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

हर साल होली से कुछ दिन पहले मथुरा और ब्रज में लट्ठमार होली खेली जाती है. लठ्‌ठमार होली ‌विश्व प्रसिद्ध है. इस बार 28 फरवरी 2023 लठ्‌ठमार होली खेली जाएगी.

द्वापर युग में राधा-कृष्ण लठ्‌ठमार होली खेलते थे, ये परंपरा आज तक निभाई जा रही है. इसमें नंदगांव से आए ग्वालों (पुरुष) पर बरसाने की गोपियां (महिलाएं) लाठियां भांजती हैं और पुरुष ढाल की मदद से बचने का प्रयास करते हैं.

कैसे पढ़ेंगी बेटियां? स्कूल में झाड़ू लगवाते और बर्तन धुलवाते हैं, छात्राओं ने टीचर्स पर धमकी देने का भी लगाया आरोप; जांच के आदेश

होली 7 या 8 मार्च कब है ? नोट करें होलिका दहन की सही डेट और मुहूर्त Holika Dahan muhurat 2023 , holi date muhurat 2023

Back to top button
close