होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : होली पर भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि
Holika Dahan Shubh Muhurat Puja kaise kare 2023 : वैदिक पंचांग के अनुसार इस होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि…

Holi 2023 Date : शास्त्रों में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के मुताबिक फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। साथ ही अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है। जिसे दुल्हेंडी के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया है। जिसको लेकर संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय…
फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि (Falgun Purnima Tithi 2023)
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को शाम 04 बजकर 16 मिनट पर होगी और इस तिथि का अंत 07 मार्च को शाम 06 बजकर 08 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार पर फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान 07 मार्च को होगा। इस दिन का संबंध होली से भी है। मतलब इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है।
होलिका दहन शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम को 06 बजकर 24 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आप इस मुहुर्त में होलिका का दहन कर सकते हैं।
जानिए भद्रा कब से कब तक
भद्रा पूंछ : 7 मार्च की मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 18 मिनट तक।
भद्रा मुख : 7 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 29 मिनट तक।
जानिए होली का महत्व
शास्त्रों के अनुसार प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। जिससे प्रहलाद के पिता राक्षस हिरण्यकश्यप बहुत नाराज रहते हैं थे और वह भगवान विष्णु को अपना दुश्मन मानते थे। लेकिन प्रहलाद भगवान विष्णु की भक्ति में लीन रहते हैं। एक दिन इस बात से नाराज होकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन को आज्ञा दी। कि वह प्रहलाद को गोद में बिठाकर अग्नि में बैठ जाएं। जिससे प्रहलाद जलकर मर जाए।
असुर की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वो आग में जल नहीं सकती है, लेकिन जब होलिका प्रहलाद को लेकर अन्नि मे बैठी तो प्रहलाद तो बच गए और होलिका जल गई। जब से ही होलिका जलाने का प्रावधान शुरू हुआ। वहीं होली के दिन बजरंगबली और भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने का विशेष, महत्व है। मान्यता है जो भी व्यक्ति होली वाले दिन हनुमान जी और भोलेनाथ की विशेष पूजा करता है, उसके जीवन में सभी कष्टों का नाश होता है।
Holika Dahan Shubh Muhurat Puja kaise kare 2023