LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Holy Cross School सील: रायपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 58 लाख बकाया पर होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, एक ने तुरंत जमा किया पूरा टैक्स

बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर स्थित स्कूलों पर ताला, आयुक्त के सख्त निर्देश के बाद राजस्व वसूली में तेजी

Holy Cross School सील : रायपुर। रायपुर में बकाया राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर जोन-4 राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदार स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए दो स्कूलों को सीलबंद कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, जोन-4 अंतर्गत होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर नगर निगम का 34 लाख रुपये बकाया था। बार-बार नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर के गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया।

ALSO READ_-\ KORBA News: बसंत अग्रवाल को लेकर विवाद की खबर, VIP एंट्री को लेकर विवाद… बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में हंगामे की खबर

इसके बाद टीम ने होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर में भी कार्रवाई की। यहां 24 लाख रुपये का बकाया लंबित था। भुगतान नहीं होने पर इस स्कूल को भी तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया गया।

वहीं होलीक्रॉस स्कूल कांपा ने कार्रवाई से पहले ही अपना पूरा बकाया तत्काल जमा कर दिया, जिससे उस पर किसी प्रकार की सीलिंग कार्रवाई नहीं की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जो संस्थान या व्यवसाय बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Holy Cross School सील: रायपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 58 लाख बकाया पर होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, एक ने तुरंत जमा किया पूरा टैक्स

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *