ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की मशाल रैली में कांग्रेस दो युवा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल…. कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची सैलजा-मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद..

कांग्रेस की मशाल रैली में कांग्रेस दो युवा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल.... कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची सैलजा-मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस की मशाल रैली: कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर में आग से बुरी तरह से झुलसे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी के डीकेएस अस्पताल पहुंची। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव चंदन यादव, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस की मशाल रैली:  इस हादसे में युवा कांग्रेस दो कार्यकर्ताओ बुरी तरह से घायल हो गए हैं। शुक्रवार को जगदलपुर में मशाल रैली के दौरान झुलसे युवा कार्यकर्ताओं से मिलने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। वहीं युवा साथियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है।

कांग्रेस की मशाल रैली:  क्या था मामला

मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए हैं आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ, पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं। सभी को सबसे पहले जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है। दो गंभीर रूप से झुलसे कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है।

मशाल में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रहे थे

कांग्रेस की मशाल रैली:  बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्दा होने रे मामले में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मशाल रैली निकली थी, जिसमें ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कुछ मशाल बुझने लगीं तो कार्यकर्ता उनमें पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश रहे थे। इस दौरान आग भभक गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकता हॉस्पिटल में जमा हो गए।

कांग्रेस की मशाल रैली में कांग्रेस दो युवा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल…. कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची सैलजा-मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद..

दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट से फरार... CG दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में पुलिस को दिया चकमा, अंधेरे का फायदा उठा भागने में हुआ कामयाब

Back to top button
x