प्यार फिर RAPE … भगाकर दिल्ली ले गया – फिर …. 12वीं की छात्रा के साथ एक साल तक करता रहा RAPE…
Love then RAPE... drove away to Delhi - then .... kept raping a 12th class student for a year...

RAIPUR DESK : जिले में 12वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। उसे एक युवक ने अपने प्यार में फंसाया था। इसके बाद उसे भगाकर दिल्ली ले गया। वहां ले जाने के बाद उसने लड़की से एक साल तक रेप किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि लड़की 12वीं की छात्रा है। अचानक से वह गायब हो गई है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की।
ALSO READ : BIG BREAKING : मंत्री ने दिया इस्तीफा , राज्य में मच गई खलबली
पूछताछ में पता चला था कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश अधिकारी (25) से प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने कुमरेश की बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं था। इसके बाद से ही पुलिस को उस पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को पता चला कि लड़की कमुरेश के साथ ही गई है।
फिर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। बार-बार लोकेशन ट्रेस करने पर भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। बार-बार आरोपी का लोकेशन बदल रहा था। इस तरह से पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।आखिरकार पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव आया है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है।
ALSO READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 3 महिला मिली , होटल मैनेजर समेत
पुलिस ने इस केस में लड़की से भी पूछताछ की है। पूछताछ में लड़की ने बताया है कि आरोपी उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। वो उसे दिल्ली और नोएडा लेकर गया था। वहां वो अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। आरोपी दिल्ली और नोएडा में ही मजदूरी का काम करता था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्यार फिर RAPE … भगाकर दिल्ली ले गया – फिर …. 12वीं की छात्रा के साथ एक साल तक करता रहा RAPE…
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
नौकरी-जोप्ब अलर्ट की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
जरा हटके की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक