विधायक गिरफ्तार : 4 लाख रुपए रिश्वत लेते विधायक गिरफ्तार, PA से विजिलेंस ने बरामद किए पैसे
MLA Amit Ratan Kotphatta arrested for taking Rs 4 lakh bribe, Vigilance recovered money from PA

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। आप विधायक अमित रतन कोटफट्टा को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विधायक और उनके पीए को गाड़ी में 4 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन बठिंडा ग्रामीण से चुने गए थे। पंजाब में इससे पहले आम आदमी पार्टी के दो विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरायरी पर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें अपनी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
- ये खबर भी पढ़े : बैनर-पोस्टर से मोहन मरकाम की फोटो गायब : प्रदेश में गरमाई राजनीति – प्रदेश अध्यक्ष बोले-हटा लें, नहीं तो हटा दिया जाएगा
जानकारी के अनुसार गांव घुड़ा की महिला सरपंच सीमा रानी का ग्राम अनुदान अटका हुआ था। जिसे लेकर वह विधायक से मिलीं। महिला सरपंच के पति प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उन्हें 4 साल से बीडीपीओ कार्यालय से अनुदान नहीं मिल रहा था और परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में जब वह विधायक से मिले तो पीए रेशम सिंह ने उनसे 4 लाख रुपये की मांग की और शाम तक पैसे देने को कहा, लेकिन उन्हें उस दिन आधा और गुरुवार को बाकी पैसे देने पड़े।
विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया
महिला सरपंच के पति के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी वरिंदर कुमार से की। इसके बाद विधायक गुरुवार को बठिंडा सर्किट हाउस पहुंचे। उनके पीए रेशम सिंह ने जब गाड़ी में 4 लाख रुपए रखे तो विधायक अमित रतन उतरकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की तो रेशम सिंह भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। उसके बाद विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया है और सर्किट हाउस में पूछताछ शुरू कर दी है।
- ये खबर भी पढ़े : CM को Love latter : वैलेंटाइन के मौके पर जानें किसने प्रदेश के सीएम को लिखा Love latter, प्रेम पत्र में लिखी ये बात…
पहले भी 2 कैबिनेट मंत्रियों पर लगे थे आरोप
दरअसल आम आदमी पार्टी के इस तीसरे विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरायरी पर आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें अपनी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज नेता को बनाया गया यहां का नया राज्यपाल
विधायक गिरफ्तार : 4 लाख रुपए रिश्वत लेते विधायक गिरफ्तार, PA से विजिलेंस ने बरामद किए पैसे MLA Amit Ratan Kotphatta arrested for taking Rs 4 lakh bribe, Vigilance recovered money from PA