एक्सक्लूसिवझारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

BJP विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, कर रहा था कॉम्पिटिशन एक्ज़ाम की तैयारी, खा लिया जहर

MLA’s son committed suicide

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MLA’s son committed suicide: भारतीय जनता पार्टी के विधायक के बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक का नाम विवेक कुमार महतो हैं। विवेक झारखण्ड के सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो का बेटा है। बताया जा रहा हैं की विवेक फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। वह तनावग्रस्त भी था जिसे खुदखुशी की वजह बताई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़े : क्या Kiara Advani भी हैं प्रेग्नेंट ? Alia Bhatt की तरह शादी से पहले से प्रेग्नेंट है Kiara ! एयरपोर्ट लुक देखकर लोगों ने कहा- ये भी 3-4 महीने…

जानकारी के अनुसार विवेक कुमार महतो (28) ने रांची के सिल्ली में कीटनाशक पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया लेकिन उसे आनन फानन में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विवेक रामगढ़ के चितरपुर के कॉलेज से बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह परीक्षा देने के बाद एक सप्ताह पहले अपने दोस्त आर्यन, शेखर और कुंदन के पास सिल्ली आया था।

ये खबर भी पढ़े : दूल्हा-दुल्हन ने दनादन दागी गोलियां :- कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हुई धांय धांय फायरिंग, वीडियो

मौके पर धनबाद जिला के ग्रामीण जिला महामंत्री निताय रजवार ने बताया कि विवेक ने अपनी मां तारा देवी को बताया था कि दो विषय में फेल हो गया हैं। उसने कहा कि आपलोग के उम्मीद पर खरा उतर नहीं पाया। इसलिए मैं जीना नहीं चाहता। घटना रविवार दिन दस बजे की है। विवेक ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की। साढ़े 11.30 बजे घटना की सूचना परिजनों को मिली।

CM भूपेश बघेल को Love latter : वैलेंटाइन के मौके पर जानें किसने प्रदेश के सीएम को लिखा Love latter, प्रेम पत्र में लिखी ये बात…

BJP विधायक के बेटे ने किया सुसाइड, कर रहा था कॉम्पिटिशन एक्ज़ाम की तैयारी, खा लिया जहर MLA’s son committed suicide

Rashifal 9 December 2022 : निवेश में सावधानी बरतें, परिवार में तनाव का माहौल रहेगा
Back to top button
close