अपराधएक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

NIT छात्र भी कर रहा था सट्टा का कारोबार, 9 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मास्टर माइंड सोनू फरार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे थे। पुलिस की छापामारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया है।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ लड़के रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है।

पुलिस की टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वीं मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑनलाइन सट्टा लायन बुक-15 का संचालन करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा 05 पैनल चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सभी को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के बैंक खाते, 3 लैपटॉप, 15 नग मोबाइल और बहीखाता जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पांच अलग-अलग राज्यों में चला रहा सट्टा

ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।

सोनू के घर नोटिस चस्पा करेगी पुलिस

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा सहित 5-6 अन्य राज्यों में सोनू काफी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था। अंकित ने उसका घर देखा है। वैशाली नगर में उसकी गिफ्ट शॉप है। पुलिस उसके यहां जाएगी। उसके घर वालों को नोटिस देगी। यदि इसके बाद सोनू ने सरेंडर नहीं किया तो उसके नाम पर कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।

इन पैनल का किया जा रहा था संचालन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा लॉयन-15 के 5 पैनल चलाए जा रहे थे। इसमें लॉयन-एक्स, 99एक्स, लेजर-247, बेटभाई-9 और स्काई एक्स के नाम शामिल हैं।

सनसनीखेज मामला : कॉल गर्ल सप्लायर के पास मिला जिले के SP का मोबाइल, पकड़ी गई महिला तो खोलने लगी अधिकारियों की पोल

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  • लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार (32 वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापारा
  • अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह (37 वर्ष) निवासी शांति नगर सड़क 5बी भिलाई
  • विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी गणेश नगर, एसीसी जामुल, भिलाई
  • अंकुश वर्मा पिता दिलीप वर्मा (25 वर्ष) निवासी संग्राम चौक, कैम्प-1, छावनी भिलाई
  • आकाश साहू पिता यशवंत साहू (24 वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन, सुपेला
  • अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया (24 वर्ष) निवासी शॉप नंबर 8, वैशाली नगर भिलाई
  • वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर (24 वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुर
  • शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 भिलाई
  • डी आशीष पिता डी पूट्टू राव (20 वर्ष) निवासी जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई

NIT छात्र भी कर रहा था सट्टा का कारोबार, 9 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मास्टर माइंड सोनू फरार NIT student was also doing betting business, police arrested 9 bookies, master mind Sonu absconding

Back to top button
close