
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के नगरीय नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चहुमुखी विकास व कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पंचमखी महिला स्वसहायता समूह आरंग की महिलाओं ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य,प्रदेश प्रभारी महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग तथा राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश ले लिया। शकुन डहरिया ने गमछा पहनाकर सभी महिलाओं का स्वागत किया।
एल्डरमेन भरत लोधी तथा बूथ अध्यक्ष हेमलता लोधी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग उपस्थित थे। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से सोना बाई लोधी, साधना लोधी, खेमीन जलक्षत्री, दया यादव, दशोदा यादव, किरण यादव, दुर्गा यादव, उषा लोधी, हिरदेश्वरी लोधी. हेमलता लोधी, तारनी लोधी, ललिता लोधी, फेकन लोधी, केकती लोधी, मंजू लोधी, दुलारी विश्वकर्मा, मीना लोधी, संतोषी लोधी, चंदा पाल, लक्ष्मी यादव, पांचो निषाद, लता निषाद, कृष्णी लोधी, शांति लोधी, सवरीन लोधी, स्वेता लोधी. समिता लोधी. देवकुमार लोधी, पार्वती लोधी, शांति लोधी, जगबाई लोधी, गुड़िया लोधी, ईशा लोधी, एवं अमरीका लोधी हैं।