नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर 3 सालों तक किया दुष्कर्म …. रायपुर महिला थाने में हुई थी शिकायत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। जांजगीर की एक युवती ने मामला दर्ज कराया हैं। छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत दर्ज हुई हैं। जनजातीय आयोग ने इस मामले में संज्ञान भी लिया है। रायपुर के महिला थाने में भी FIR दर्ज हुई हैं। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर 3 सालों तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी के पिता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष है। छतीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने मामले की जानकारी दी।
और पढ़े : टीएस सिंहदेव की दूसरी पार्टी ? मंत्री के ये बड़े बयान ने कर दिया साफ … की वो
महिला थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि प्रार्थिया की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता का आरोप है कि पलाश चंदेल ने पीड़िता को शादी का झाँसा देकर शारीरिक सबंध बनाया है। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा के तहत जीरो में एफआईआर दर्ज कर, जांजगीर पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।
और पढ़े : CG शराब दुकान बंद : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इतने दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर 3 सालों तक किया दुष्कर्म …. रायपुर महिला थाने में हुई थी शिकायत Rape case registered on son of Leader of Opposition Narayan Chandel, raped for 3 years on the pretext of marriage …. Complaint in Raipur Women’s Police Station