दुखद खबर : दीवार तोड़कर घर में घुसी कार : चालक की मौत, दो बच्चों सहित पत्नी घायल; शादी समारोह से लौट रहे था परिवार
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि कार पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घर मालिक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।
- BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका : महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगरी में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। देर रात हुए इस हादसे के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान कार अंदर सो रहे मकान मालिक तक पहुंच गई। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। टक्कर के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।
- BREAKING NEWS : BJP पार्षद ने किया बलात्कार ! पार्षद की पत्नी ने दर्ज कराया केस
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे शादी समारोह में शामिल होने हरदीबाजार तिवरता गए थे। वहां से रात में गृह ग्राम डोंगरी लौटने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।
दुखद खबर : दीवार तोड़कर घर में घुसी कार : चालक की मौत, दो बच्चों सहित पत्नी घायल; शादी समारोह से लौट रहे था परिवार Sad news: Car entered the house by breaking the wall: Driver killed, wife injured along with two children; The family was returning from the wedding ceremony