अपराधएक्सक्लूसिवब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शर्मनाक खबर : दुर्गापूजा स्थल से नाबालिग लड़की को जबरन उठाया, 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर 4 घंटे तक किया गैंगरेप, महाभारत देखने गई थी पीड़िता

पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड / पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला झारखंड के गढ़वा जिले का है। गढ़वा जिले के चिनिया में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार रात गांव में दुर्गापूजा स्थल पर महाभारत धारावाहिक दिखाया जा रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जब जबरन ले जाया जा रहा था, तब वहां पूजा समिति के पांच-छह लोग भी थे, पर किसी ने नहीं बचाया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो लड़कों ने जबरन उठाया, गिरफ्तार

रात 12 बजे जब धारावाहिक खत्म हुआ तो घर जाने के दौरान नाबालिग को दो लड़कों ने जबरन उठा लिया और वहां से 200 मीटर दूर ले जाकर गैंगरेप किया। सुबह चार बजे लड़की को यह धमकी देकर छोड़ा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो हत्या कर दी जाएगी। रविवार को पीड़िता ने थाने में नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के एक घंटे के अंदर आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़ी गई चोरी, तो इसे डेट कर रहे ये मशहूर स्टार, रेस्तरां के बाहर प्रेमिका को कर रहे थे ‘लिप टू लिप kiss ’

होटल में दुष्‍कर्म : आटो चालक ने दसवीं की छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ
Back to top button
close