एक्सक्लूसिवब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

BJP को तगड़ा झटका: 3 बार विधायक रहे कद्दावर भाजपा नेता के बेटे थामेंगे कांग्रेस का दामन, जिला कार्यसमिति के हैं सदस्य

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP को तगड़ा झटका: अशोकनगरः मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में इसी साल के अंत में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर सभी राज्यों को मुखिया चुनावी साल में जनता के लिए लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं तो वहीं नेता भी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

रेलवे स्टेशन की TV स्क्रीन पर चलने लगा पोर्न वीडियो..... सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ VIDEO

दरअसल मुंगावली से तीन बार विधायक रहे राव देशराज सिंह यादव के बड़े बेटे यादवेंद्र सिंह यादव जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यादवेंद्र सिंह यादव भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। वहीं, राव देशराज के छोटे बेटे अजय यादव है पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं।BJP को तगड़ा झटका:

विधायक को बड़ा झटका! राजनीति ब्रेकिंग: पत्नी इस पार्टी में होगी शामिल, लोकसभा की तैयारी, इस दिन है ज्वाइनिंग

बता दें कि देशराज सिंह यादव अशोकनगर के समीप ग्राम अमरोद के निवासी थे। वह अविभाजित गुना जिले के दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे, तीन बार उन्हें मुंगावली से भाजपा के टिकट पर विधायक चुना गया। 1990 में पहलीबार वह विधायक चुने गए थे। सन 1998 में वह दूसरी बार विधायक चुने गए और सन 2008 में उन्हें तीसरी बार विधायक चुना गया। वह 6 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। दो बार उन्हें लोकसभा का चुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़ने का मौका मिला।BJP को तगड़ा झटका:

विधायक की पेंशन: पूर्व विधायकोें को अब 35,000 की जगह मिलेगी 58,300 रुपये पेंशन, मंत्री चौबे ने पेश किया विधेयक

BJP को तगड़ा झटका: 3 बार विधायक रहे कद्दावर भाजपा नेता के बेटे थामेंगे कांग्रेस का दामन, जिला कार्यसमिति के हैं सदस्य


Back to top button