अपराधएक्सक्लूसिवजरा हटकेब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टीचर को हुआ स्टूडेंट से प्यार : महिला टीचर ने अपने ही 13 साल के स्टूडेंट से कर ली शादी, मनाई सुहागरात और फिर हुआ ये…

आरोपी महिला टीचर ने स्टूडेंट को भी घर भेज दिया। घर जाकर नाबालिग ने पूरी कहानी घरवालों को बताई, तो वह सन्न रह गए और तुरंत उसके खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Teacher-student love आए दिन महिलाओं पर कई अत्याचार की खबरें तो सामने आती ही रहती हैं पर महिलाओं द्वारा किसी और पर किए गए अत्याचार की खबरें बहुत कम ही सुनने या पढ़ने को मिलती हैं। ऐसी ही एक अजीब खबर सामने आई है जहां एक महिला टीचर ने 13 साल के नाबालिग बच्चे को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया। तो चलिए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं

यह खबर आपके होश उड़ा सकती है लेकिन सच है। खबर के अनुसार, इस बार एक महिला ने एक नाबालिग लड़के के साथ जुर्म किया है और यह माफी के लायक भी नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब के जालंधर से जुड़ा है, जहां 13 साल के नाबालिग लड़के से उसकी महिला टीचर ने जबरन शादी कर ली।

ये खबर भी पढ़े : MMS video लीक : MMS के बाद अंजलि अरोड़ा का एक और bedroom वीडियो आया सामने, देखने के बाद यूजर्स ने कहा – जब से वीडियो देखा तब से….

Teacher-student love जानकारी के अनुसार, महिला पेशे से टीचर है। उसने अपने ही स्टूडेंट के साथ ये कारनामा किया है। इसके पीछे वजह अंधविश्वास को बताया जा रहा है। दरअसल, जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में इस महिला टीचर ने खुद की शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए नाबालिग से जबरन शादी रचा ली। कहा जा रहा है कि आरोपी महिला मांगलिक है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। उसे लगा कि यह करने से उसका दोष टल जाएगा। वहीं, पीड़ित स्टूडेंट ने महिला टीचर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग : पटवारियों और नायब तहसीलदारों के थोक में तबादले, इन जिलों के राजस्व अधिकारियों का हुआ ट्राफंसर

कैसे फंसाया स्टूडेंट को जाल में

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला टीचर गांव के स्कूल में पढ़ाती है। उसने उस स्टूडेंट को ट्यूशन का लालच देकर अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसने स्टूडेंट को बंधक बना लिया और 6 दिन तक नहीं जाने दिया। इस दौरान मंगल दोष निवारण के लिए उसने उससे जबरन शादी रचाई।

ये खबर भी पढ़े : रावण दहन के मंच पर अश्लील डांस : छत्तीसगढ़ लड़कियों पर नेताओं ने की पैसों की बारिश, आरोपों पर कांग्रेस ने कहा – BJP साक्ष्य प्रस्तुत करें

गरीबी का उठाया फायदा

बता दें कि पीड़ित छात्र एक गरीब परिवार से आता है। उसके मां-बाप इतने सक्षम नहीं थे कि वह उसे ट्यूशन पढ़ा सकें। आरोपी टीचर ने फ्री में ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर उसके मां-बाप से इजाजत ले ली और कहा कि इसे मेरे घर पर छोड़ दो। मैं पढ़ा दूंगी। यह बात सुनकर नाबालिग लड़के के माता-पिता मान गए। इसके बाद उस टीचर ने घर में रखकर उस नाबालिग लड़के से शादी रचाई। इसमें उसने हल्दी-मेंहदी से लेकर सुहागरात तक का ढोंग-ढकोसला किया।

शादी के बाद हो गई विधवा

हैरानी की बात तो यह है कि इतने तक भी महिला की नौटंकी नहीं रुकी। शादी रचाने के 6 दिन बाद वह खुद से ही विधवा हो गई। इसके लिए उसने खुद से ही हाथों की चूड़ियां तोड़ डाली। मंगलसूत्र भी तोड़ा। इसके बाद पति की मौत का संदेशसभी रिश्तेदारों को पहुंचाया और शोक सभा आयोजित की। सफेद साड़ी पहनकर विधवाओं की तरह खूब मातम मनाया। आरोपी महिला टीचर ने स्टूडेंट को भी घर भेज दिया। घर जाकर नाबालिग ने पूरी कहानी घरवालों को बताई, तो वह सन्न रह गए और तुरंत उसके खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई।

युवती का अश्लील Video viral: आफताब खान ने सोशल मीडिया पर वायरल किया , मामला दर्ज होते ही शहर छोड़कर हुआ फरार

Back to top button
close