अपराधएक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

दो जवान शहीद : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर फायरिंग , 2 जवान शहीद : ड्यूटी में तैनात थे, नक्सलियों ने अचानक किया हमला; गाड़ी में भी लगाई आग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

यह घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है। ललित सम्रत CAF में पदस्थ थे, जो दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं राजेश जिला बल में पदस्थ थे।

ये खबर भी पढ़े : ED Raid Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से पहले कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ED का छापा , ईडी के छापों से राजनीति गरमाने के आसार

दरअसल, बोरतलाब में पहले भी नक्सलियों की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी है। यहां पहले भी नक्सली इस तरह की हरकत कर चुके हैं। इसी वजह से जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बोरतलाब इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। यह इलाका छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके से जोड़ता है। फिलहाल घटना के संबंध में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है।

फिल्म अभिनेता का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस की सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना पर सीएम बघेल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट जताया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 2 जवानों का शहीद खोना काफी दुखद है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

ये खबर भी पढ़े : जब IPS बेटे ने प्रमोशन पाएं पिता के कंधे पर लगाया स्टार, हेड कॉन्स्टेबल से ASI हुए पिता तो उमड़ पड़ा भावनाओं का ज्वार

इससे पहले शनिवार रात को बस्तर में एक और जवान ने आत्महत्या कर ली थी। दंतेवाड़ा जिले में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी थी। उसने ड्यूटी के दौरान जान दी है। बताया गया है कि एक दिन पहले ही वह छुट्‌टी से लौटा था। अब अचानक से उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, असम का रहने वाला गुनीन दास बारसूर में CRPF 195 बटालियन में पदस्थ था। शनिवार रात को वह मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथी भी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान उसने अपनी खुद की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी

सपना चौधरी का “गंगा स्नान…..महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में पूरी तरह डूबी नजर आई हरियाणवी डांसर, आप भी देखें

दो जवान शहीद : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर फायरिंग , 2 जवान शहीद : ड्यूटी में तैनात थे, नक्सलियों ने अचानक किया हमला; गाड़ी में भी लगाई आग Two soldiers martyred: Firing on Chhattisgarh-Maharashtra border, 2 soldiers martyred: Naxalites suddenly attacked while posted on duty; Car also set on fire

पूर्व CM को मिला स्टेट हेलीकॉप्टर : रमन सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कोरबा जाना था , राज्य सरकार से मांगा था
Back to top button
close