VIRAL NEWSएक्सक्लूसिवछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

VIDEO-कई नेता घायल , मंच गिरा: CG कांग्रेस की सभा से पहले मंच गिरा, आधा दर्जन नेता घायल

VIDEO-कई नेता घायल ,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

VIDEO-कई नेता घायल , बिलासपु। कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार की शाम लोकतंत्र बचाओ मशाल यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देवकीनंदन चौक पहुंचे। यहां नेता कार्यक्रताओं को संबोधित करने वाले थे। इसके पहले ही मंच भरभराकर गिर गया। इस दौरान मंच पर कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस घटना में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और पीसीसी सचिव आशीष सिंह समेत आधा दर्जन से भी अधिक नेता घायल हो गए हैं।

BIG BREAKING : भाषण के दौरान मंच से गिरे मुख्यमंत्री ...फिर गाड़ी में बैठकर हुए रवाना

VIDEO-कई नेता घायल ,कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मशाल यात्रा निकाली गई। रैली गांधी चौक से निकलकर देवकीनंदन चौक पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के लिए देवकीनंदन चौक के पास ही मंच बनाया गया था। यहां से पदाधिकारी अपना संबोधन देते।

मौके पर राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डा. चंदन यादव, विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, विधायक रश्मि सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, ऋषि पांडेय, अरपा बेसिन के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, समीर अहमद ही पहुंच पाए थे।

BIG BREAKING : मिथुन चक्रवर्ती आज होंगे बीजेपी में शामिल , PM मोदी के साथ मंच पर आएंगे नजर

VIDEO-कई नेता घायल ,सभी मंच पर चढ़ ही रहे थे इस बीच वह भरभराकर गिर गया। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। इस बीच पता चला कि घटना में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष सिंह घायल हो गए। वहीं कुछ को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद वे नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। यहां पर डाक्टरों को बुलाकर उपचार कराया गया।

भीड़ अधिक होने से हुई घटना

मशाल यात्रा के देवकीनंदन चौक पहुंचने के बाद मंच पर चढ़ने के लिए हड़बड़ी होने लगी। एकाएक मंच पर भीड़ बढ़ गई। इससे मंच वजन नहीं सह सका और भरभराकर गिर गया। जिले के कांग्रेसी आला नेता किसी तरह संभले।

VIDEO-कई नेता घायल , मंच गिरा: CG कांग्रेस की सभा से पहले मंच गिरा, आधा दर्जन नेता घायल


Back to top button
x