मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा हाल
मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा हाल

Weather News : देश में मौसम अब करवट ले रहा है। जहां पर्वतों पर हिमपात देखने को मिली रही है। वहीं दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत के प्रदेशों में बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में बरसात का अलर्ट जारी किा गया है। इधर, मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना है। 30 जनवरी तक मौसम में गतिविधि जारी रहेगी।
स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे जुड़े क्षेत्रों पर बना है। एक ट्रफ रेखा पंजाह से हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मप्र होते हुए विदर्भ तक जा रही है। एक ताजा विक्षोभ 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है।
वहीं पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाल का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।
24 घंटों में मौसमी हलचल
- – पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।
- – मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृद्धि हुई है।
- – पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, बिहार, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।
- – पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम कोहरा छाया रहा।
- – राजस्थान के एक-दो इलाकों में शीत लहर की स्थिति रही।
-
और खबर पढ़े : 9 दुकानों में लगी भीषण आग : शहर के बीचोंबीच दुकानों में लगी भीषण आग … लाखो के नुकसान की आशंका
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
- – राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत लहर संभव है।
- – पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा रह सकता है।
- – अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, मप्र और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
- – जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा और हिमपात की उम्मीद है।
स्कूल में छुट्टी घोषित : इस जिले के स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित, आदेश जारी
मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा हाल Weather Alert: Heavy rain alert in these states for the next 24 hours, know the complete weather condition