एक्सक्लूसिवजरा हटकेब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

VIDEO महिला सांसद का डांस हुआ VIRAL : TMC सांसद मोइत्रा ने इस गाने पर किया जमकर डांस, वीडियो शेयर कर लिखा-‘खूबसूरत क्षण’

सांसद महिलाओं के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोलकाता। TMC MP Moitra dance video : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद महिलाओं के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो दुर्गा पूजा के दौरान का है। महापंचमी के मौके पर दुर्गा पूजा में शामिल हुई तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने समारोह में अन्य महिलाओें के साथ डांस करने से खुद को रोक नहीं पाई और महिलाओं से कदम से कदम मिलाकर डांस की। मोइत्रा ने इस डांस का वीडियो खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है।

इस ट्वीट पर मोइत्रा ने लिखा कि नादिया में महापंचमी समारोह के खूबसूरत क्षण। वीडियो में मोइत्रा को एक बंगाली लोक गीत सोहाग चंद बोदोनी धोनी नाचो तो देखी पर कई अन्य महिलाओं के साथ महापंचमी समारोह के जुलूस के दौरान सड़क पर डांस करते देखा जा सकता है। वहीं अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस गाने पर किया डांस

सांसद महुआ मोइत्रा ने जिस गाने पर डांस किया उस गाने का हिंदी अर्थ यह है कि हे सुंदर महिला, चंद्रमा की तरह चेहरे के साथ, मुझे दिखाओ कि तुम कैसे नृत्य करती हो। मोइत्रा ने समारोह के दौरान डांस तो किया ही साथ ही साथ महिलाओं के समूह के साथ खुद भी यह लोकगीत गाया।

छत्तीसगढ़....94 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
Back to top button
close