LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

9 teachers suspend: 9 शिक्षक सस्पेंड: 9 शिक्षकों को किया गया निलंबन, ये है पूरा मामला

9 teachers suspend : 9 शिक्षक सस्पेंड :  मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सरकार ने बहुत कुछ किया है। जिले के सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला ने दो पत्नी वाले शिक्षकों, लंबे समय से स्कूल में अनुपस्थित रहने और शराब पीकर आने के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद अन्य शिक्षक घबरा गए हैं।

ALSO READ- Ravindra Jadeja Retirement: कोहली-रोहित के बाद अब इस बड़े खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर में 74 मैच खेले…

प्राप्त सूचना के अनुसार, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी से सूचना प्राप्त की गई। लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। जिनमें मेवालाल भारतिया सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बगली 28 नवंबर 2005 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित थे और अर्जुन सिंह धुर्वे सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला तांवरी 20 अप्रैल 2019 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित थे।

रविंद्र कुमार मसराम, सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक शाला उमरिया, 17 दिसंबर 2018 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित रहे. नवल सिंह भारतीया, सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक शाला खुदरी, 6 सितंबर 2019 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित रहे. दुर्जन सिंह तेकाम, सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक शाला ठाकुरटोला, 1 जनवरी 2018 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित थे.

ALSO READ- India Team New coach 2024: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए कोच

वहीं, सुकल सिंह पेंद्रों सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक शाला बुल्दा से 1 मार्च 2018 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित पाए गए; मुकेश रघुवंशी सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्राथमिक शाला हर्राटोला से 1 दिसंबर 2018 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित; और प्रदीप कुमार मार्को भृत्य उत्कृष्ट विद्यालय मेंहदवानी से 11 नवंबर 2022 से 9 जुलाई 2024 तक लगातार अनुपस्थित इसलिए इन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।

9 teachers suspended
9 teachers suspended

9 teachers suspend : 9 शिक्षक सस्पेंड: 9 शिक्षकों को किया गया निलंबन, ये है पूरा मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles