LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Swami Atmanand school: स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर बड़ी जानकारी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान…

Swami Atmanand school : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शासकीय स्कूलों का कांग्रेस ने आत्मानंद स्कूल के नाम पर बंटाधार किया है। शासकीय स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी थी, अब उनको पीएम श्री स्कूल के अंतर्गत लेकर उसके स्तर को और बढ़ाएंगे उनको सारी सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम बदलने को लेकर को कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कौन नाम बदल रहा है ? यह क्या उनको आसमान से ये जानकारी मिली है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शासकीय स्कूलों का कांग्रेस ने आत्मानंद स्कूल के नाम पर बंटाधार किया है। शासकीय स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी थी, अब उनको पीएम श्री स्कूल के अंतर्गत लेकर उसके स्तर को और बढ़ाएंगे उनको सारी सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

ALSO READ- Arvind Kejriwal Live Updates: रिहाई के बाद CM आवास पहुंचे केजरीवाल… केजरीवाल ने बताया आगे का प्लान

Swami Atmanand school : वहीं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देशहित से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस तो अपने आला नेता और एक परिवार के हित में काम करती है। देश के खिलाफ बयान देने वालों के खिलाफ कांग्रेस कोई एक्शन नहीं लेती। इसलिए कई बार कांग्रेस का काम राष्ट्रद्रोह के समान होता है

Swami Atmanand school : साय सरकार में सांय सांय नहीं सन्नाटा है, विकास कार्य चौपट हो गया वाले कांग्रेस नेताओं के बयान पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किसानों के खाते में 20 हजार आया। 2 साल का बोनस आया। 18 लाख आवास स्वीकृत हो गए। 35 किलो अनाज मिल रहा है। लोगों के घरों में नल लग गया है। यह सब काम सांय सांय हुआ है। कांग्रेस ने तो राय राय किया और अपना जेब भरने का काम किया है। विष्णु देव की सरकार ने तो 5 साल की गारंटी को 3 महीने में पूरा करके दिखाया है।

ALSO READ- महिलाओं की बल्ले बल्ले…Government Scheme: महिलाओं को बिना ब्याज के मिल रहा है 5 लाख रुपये तक का लोन, पढ़े पूरी जानकारी 

Swami Atmanand school : स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर बड़ी जानकारी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles