LIVE UPDATE
शिक्षा

School Closed: छत्तीसगढ़ के स्कूल 8 दिनों तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश लागू

School Closed: छत्तीसगढ़ में 2025 में सर्दी की छुट्टियां 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक घोषित की गई। शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही शीतकालीन अवकाश घोषित किए जा चुका है।

School Closed रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश के चलते प्रदेश के सभी स्कूल लगातार 8 दिनों तक बंद रहेंगे। वर्ष 2025 में विंटर वेकेशन 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक घोषित किया गया है। School Closed

हालांकि, 21 दिसंबर और 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में कुल आठ दिन (21 से 28 दिसंबर तक) की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो दो दिन बाद प्रभावी होंगे। School Closed

ALSO READ- 40 Minute Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल ‘40 मिनट के वीडियो’ का दावा, साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया फर्जी

मध्य प्रदेश में 10 दिन की छुट्टियां School Closed

मध्य प्रदेश में भी ठंड और कोहरे के चलते लंबी सर्दी की छुट्टियां दी जा रही हैं। अनुमान है कि 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। विशेष रूप से PM श्री स्कूलों में यह अवकाश लगातार 10 दिन का रहेगा।

ALSO READ- Raipur News: फार्म हाउस में पुलिस का छापा….21 युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ….रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

राजस्थान में 12 दिन स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने पहले ही विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है। यहां 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे, यानी छात्रों को कुल 12 दिन की छुट्टी मिलेगी।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर

उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
वहीं दिल्ली में भी ठंड और प्रदूषण को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं।

ALSO READ- Payal Gaming MMS Viral Video: 1 मिनट 20 सेकंड के कथित वीडियो का दावा, सोशल मीडिया पर लिंक मांगने की मची होड़

जम्मू-कश्मीर में तीन महीने तक स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लंबी छुट्टियों का ऐलान किया है।

  • प्री-प्राइमरी से 8वीं तक: 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक
  • 9वीं से 12वीं तक: 11 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक

यानी यहां स्कूल करीब तीन महीने तक बंद रहेंगे।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *