LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Acharya vidyasagar maharaj: छत्तीसगढ़ में भी आज आधे दिन का राजकीय शोक, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

Acharya vidyasagar maharaj : रायपुर । जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के आज ब्रह्मलीन हो जाने के कारण मध्यप्रदेश के साथ ही आज छत्तीसगढ़ में भी आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के समय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही आज कोई राजकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

Acharya vidyasagar maharaj सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि ”वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी आज ब्रह्मलीन हो गए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पवित्र आत्मा के सम्मान में आज आधे दिन का राजकीय शोक रखा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई राजकीय समारोह/कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।”

Acharya vidyasagar maharaj:  बता दें कि जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने आज रात करीब 2.30 बजे समाधि ले ली है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के आज ब्रह्मलीन हो जाने की खबर पर आज दिल्ली में भी भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने एक मिनट का मौन रखा और उन्हे श्रद्धांजलि दी है।

Acharya vidyasagar maharaj : छत्तीसगढ़ में भी आज आधे दिन का राजकीय शोक, CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles