LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Airport Plane Accident: एयरपोर्ट पर बड़ा Accident, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

Airport Plane Accident : एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान ने गुरुवार, 14 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे से फिसल गया। विमान में छह लोग सवार थे और दो क्रू मेंबर भी थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं और उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ-  IPHONE 15 SERIES LAUNCH: IPHONE 15 दो लाख का, जानिए APPLE WATCH समेत नए लॉन्च हुए 7 प्रोडक्ट्स की PRICE और FEATURES

डीजीसीए ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान, VT-DBL, रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। विमान में छह लोग और दो क्रू सदस्य सवार थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ, भारी बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर 700 मीटर की दृश्यता थी। मौके पर बचाव जारी है।

Mumbai Chartered Plane Accident
Mumbai Chartered Plane Accident

विमान के हुए दो टुकड़े

हादसे के बाद की एक वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के बीच विमान के मलबे को रनवे के पास देखा जा सकता है। हादसे के दौरान विमान में आग लग गई, जिसे आपातकालीन सेवाएं नियंत्रित करने में सफल हुईं। लियरजेट 45 एक सुपर-लाइट बिजनेस जेट है, जो कनाडा में बॉम्बार्डियर एविएशन के एक डिवीजन द्वारा बनाया गया है. इसमें नौ सीटें हैं।

ALSO READ- Actor Rio Kapadia passes away: एक्‍टर रियो कपाड़िया का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शाम 5 बजे हुआ हादसा

एमआईएएल ने एक आधिकारिक बयान में इस दुर्घटना पर कहा कि ये विमान मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने के कारण हादसे का शिकार हुए। घटना शाम 5:02 बजे हुई।

एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य

उन्होंने कहा कि साइट पर क्लीयरेंस में सहायता के लिए सीएसएमआईए की एयरसाइड टीम मौके पर मौजूद है. मुंबई एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य हैं. जिस रनवे पर एयरक्राफ्ट फिसला है उस रनवे पर भी संचालन सामान्य है.

Airport Plane Accident : एयरपोर्ट पर बड़ा Accident, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles