Bilaspur News: अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया: तहसील में ACB का छापा, तहसील कार्यालय में RI को 1 लाख कैश लेते पकड़ा….

Bilaspur News : अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया : ACB की टीम ने तहसील कार्यालय में आरआइ को किसान से काम के एवज में रुपये लेते हिरासत में लिया है। ACB की टीम ने आरआइ से तहसील कार्यालय में ही पूछताछ कर रही है। इस बीच कार्यालय को बंद कर दिया गया है। फिलहाल आरआइ ने किस काम के लिए रुपये की मांग की है यह जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।
Bilaspur News
जूना बिलासपुर में रहने वाले संतोष देवांगन राजस्व विभाग में आरआइ हैं। उनकी पोस्टिंग फिलहाल भूअर्जन शाखा में है। ACB को शिकायत मिली कि आरआइ संतोष देवांगन किसान से काम के एवज में रुपये मांग रहे हैं। इस पर एसीबी की टीम ने किसान की शिकायत की तस्दीक की। शिकायत पुष्ट होने पर एसीबी की टीम ने पूरा जाल बिछाया। शुक्रवार को किसान रुपये लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। किसान ने रुपये देने के बाद एसीबी की टीम को ईशारा कर दिया। किसान का ईशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने आरआइ संतोष देवांगन को हिरासत में लिया है। एसीबी ने आरआइ के कार्यालय में ही पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल शिकायत करने वाले किसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।
भूअर्जन के मामले हैं पेंडिंग
बताया जाता है कि किसान की जमीन का मामला भूअर्जन शाखा में फंसा हुआ है। इसके कारण किसान को जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसी मामले को सुलझाने के लिए आरआइ ने किसान से रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत किसान ने ACB में की, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है। देर शाम तक किसान से पूछताछ चल रही है।

अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया : तहसील में ACB का छापा, तहसील कार्यालय में RI को 1 लाख कैश लेते पकड़ा….



















