ब्रेकिंग न्यूज़:- सुकमा कांग्रेस भवन को ईडी ने किया अटैच, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

रायपुर/सुकमा। शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने तीखा बयान देते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है।
🔴 विकास उपाध्याय का बड़ा आरोप:
“ईडी द्वारा कांग्रेस भवन को अटैच करना भाजपा की सुनियोजित साजिश है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।”
“जो भी बीजेपी की गलत रीति-नीति के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, आईटी, सीबीआई के जरिए निशाना बनाया जाता है।”
“बीजेपी में शामिल होते ही नेता पाक-साफ हो जाते हैं, लेकिन विपक्ष में रहते ही उन पर कार्रवाई शुरू हो जाती है।“
⚖️ राजनीतिक बदले की कार्रवाई या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई?
ईडी की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस जहां केंद्र सरकार पर “एजेंसियों के दुरुपयोग” का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच किया जाना राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकता है, खासकर ऐसे वक्त में जब आने वाले महीनों में कई राज्यों में चुनावी हलचल तेज़ होने वाली है।
ब्रेकिंग न्यूज़:- सुकमा कांग्रेस भवन को ईडी ने किया अटैच, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई


















