Cabinet Meeting Decisions: प्रदेश के पर्यटन स्थलों में अब हेलीकॉप्टर से यात्रा.. इन शहरों के पास लगाए जायेंगे , 2 नए थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी

Cabinet Meeting Decisions : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।
पर्यटन विस्तार के लिए बड़ा फैसला – प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर अब हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट ने पीपीपी मोड पर 3 सेक्टर में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सड़क व रेल के साथ हवाई यात्रा का विकल्प भी मिलेगा।
ALSO READ- अशोकनगर बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित, 7 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री शामिल
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश – बैठक में 24 हजार करोड़ की लागत से 1320 मेगावाट क्षमता के दो नए थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी गई। ये प्लांट अमरकंटक (चचाई) और बैतूल (सारणी) में लगेंगे। सरकार का कहना है कि आने वाले समय की बिजली जरूरतों को देखते हुए यह बड़ा कदम है।
मेडिकल कॉलेजों में नई भर्ती – फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए 13 सरकारी अस्पतालों में 354 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।
Cabinet Meeting Decisions: प्रदेश के पर्यटन स्थलों में अब हेलीकॉप्टर से यात्रा.. इन शहरों के पास लगाए जायेंगे , 2 नए थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी


















