LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Teacher Drunken Video: शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, स्कूल में पढ़ाने की जगह भट्टी में बैठकर पीने लगे शराब, देखे शिक्षक की शर्मसार करने वाली करतूत…

CG Teacher Drunken Video जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ प्रखंड के शिवरीनारायण नगर पंचायत में स्वामी आत्मानंद सरकारी स्कूल के एक शिक्षक और एक प्यून का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो गया है।

शिक्षक हरिश्चंद्र देवांगन और शिपाई रोहित केशरवानी ने स्कूल से अपनी ड्यूटी छोड़ दी थी और तुष्मा शराब की दुकान पर पहुंचे थे। दोनों वहां बैठे हुए शराब पी रहे थे। दोनों दोपहर करीब 3 बजे निकले थे जिसके बाद उन्हें स्कूल में नहीं देखा गया है।

ALSO READ- ACB की बड़ी कार्रवाई: CG- BEO के लिए घूस…. बिल बनाने के लिए मांगे थे 20 हजार, फिर 12 हजार में हुआ सौदा, ACB ने रंगे हाथों कर लिया गिरफ्तार

CG Teacher Drunken Video  घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में इस घटना को लेकर खलबली मच गई।

इस घटना ने स्कूल के अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने वीडियो देखने के बाद मामले का संज्ञान लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

sharabi teacher
sharabi teacher

CG Teacher Drunken Video: शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, स्कूल में पढ़ाने की जगह भट्टी में बैठकर पीने लगे शराब, देखे शिक्षक की शर्मसार करने वाली करतूत…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles