LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन पांचों संभाग में आज से भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather News : आज से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 26 जून से 29 जून तक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश होगी। बुधवार को सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज धूप होगी। इससे उमस बढ़ी है। दो दिनों तक बारिश न होने से क्षेत्र का तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ा है। लेकिन गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि आज से प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। तापमान अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी तीन से पांच दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर गरज चमक सकती है। इससे तापमान घटेगा।

मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री था, जो राजनांदगांव में था। नारायणपुर में सबसे कम तापमान 21.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान रायपुर में 37.6, बिलासपुर में 36, अंबिकापुर में 34.8, जगदलपुर में 33.9 और दुर्ग में 37.4 था। मंगलवार को बारिश नहीं होने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ा है।

CG Weather News Yellow Alert For Heavy Rain
CG Weather News Yellow Alert For Heavy Rain

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन पांचों संभाग में आज से भारी बारिश का अलर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles