ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CM विष्‍णुदेव की पहली घोषणा: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में ट्रांसफर होगा 2 साल का बोनस, पहला वादा पूरा करेगी बीजेपी…

रायपुर। 25 दिसंबर को किसानों के खाते में 2 साल का बोनस ट्रांसफर होंगे। इस प्रकार पहला वादा बीजेपी पूरा करेगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “…मुख्यमंत्री के नाते हमारी प्राथमिकता होगी कि हम लोगों ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया ‘मोदी की गारंटी’, उसके तहत जनता से जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरे किए जाएंगे… सबसे पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान की स्वीकृति करना होगा। 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा।

ALSO READ- CHHATTISGARH CM NAME: CG मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा…. विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री… डिप्टी सीएम भी तय!

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने साय को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने विष्णुदेव साय को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है। अब वे मुख्यमंत्री के तौर पर वे प्रदेश की कमान संभालेंगे।

ALSO READ-  CHHATTISGARH NEW CM NAME: छत्तीसगढ़ CM के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

CM विष्‍णुदेव की पहली घोषणा: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में ट्रांसफर होगा 2 साल का बोनस, पहला वादा पूरा करेगी बीजेपी…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles