LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CONGRESS CANDIDATE LIST 2024 : रायपुर कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान, पार्टी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, देखें नाम

CONGRESS CANDIDATE LIST 2024 :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। आकाश शर्मा युवा ब्राम्हाण नेता हैं और वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पास एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अनुभव है।

ALSO READ- Mahadev Satta Saurabh Chandrakar Arrest: सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत, कई बड़े अधिकारी और नेता में मचा हड़कंप

आकाश शर्मा का राजनीतिक सफर

आकाश शर्मा, जो बीकाॅम तक पढ़ाई कर चुके हैं, 2014-2020 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2018 में उन्होंने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी कार्य किया। उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है और वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी के दामाद हैं।

बीजेपी ने सुनील सोनी को उतारा

वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

CONGRESS CANDIDATE LIST 2024 : रायपुर कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान, पार्टी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, देखें नाम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles