LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधछत्तीसगढराज्य

Drugs Smuggling in Raipur: युवती समेत 4 लोग गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर रायपुर में ड्रग्स सप्लाई..

Drugs Smuggling in Raipur : रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बता दें कि यह रैकेट वेब सीरीज मनी हाइस्ट के तर्ज पर चलता था। वहीं, सूचना मिलने पर धोत्रे फर्म हाउस से 4 आरोपी को पकड़ा गया है।

>>> Business Idea starting 20 thousand Rs: मात्र 20 हजार रुपए में शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने लाखों की कमाई का रास्ता साफ …

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सरगना आयुष अग्रवाल यह रैकेट चलाता था। सभी लिंक का कोडनेम होता था। आरोपी दिल्ली में नाइजीरियन गैंग से कोकीन लेता था। जिसके बाद मॉर्फिन, एमडीएमए, कोकीन की सप्लाई होती थी। ये भी जानकारी मिली है, कि आरोपी वीआईपी रोड के कई होटल में रुका करता था और माइनर और स्कूल, कॉलेज के छात्रों तक माल सप्लाई करता था।

raipur Drugs Smuggling
raipur Drugs Smuggling

मामला सामने के बाद अब पुलिस होटल प्रबंधन को नोटिस देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी किसी और के आईडी पर होटल में रुके थे।ऑडी गाड़ी, मोबाइल, कैश और ड्रग्स के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कुसुम हिंदुजा, आयुष और चिराग पर पुराने मामले भी दर्ज हैं।

Drugs Smuggling in Raipur: युवती समेत 4 लोग गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर रायपुर में ड्रग्स सप्लाई..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles